आगरा, फरवरी 10 -- जनपद के नदरई में स्थित भीमसेन मंदिर व सोरों के गांव भोगपुर में स्थित देवी मंदिर तक सड़क के चौड़ीकरण की उम्मीद जगी है। शासन के विशेष सचिव ने डीएम को पत्र भेजकर इन सड़कों के चौड़ीकरण के प्रस्ताव मांगे हैं। नदरई व भोगपुर में हर वर्ष मेलों का आयोजन होता है। लोक निर्माण विभाग धर्मार्थ कार्य योजना में इन सड़कों के चौड़ीकरण के प्रस्ताव बनाने में जुटा हुआ है। कासगंज के विधायक देवेंद्र राजपूत ने शासन को पत्र भेजकर नदरई से भीमसेन मंदिर तक व सलेमपुर वीवी मार्ग से भोगपुर वाली माता मंदिर के सड़कों के चौड़ीकरण की मांग की थी। शासन के विशेष सचिव रघुवीर ने विधायक के पत्र के बाद इन सड़कों के चौड़ीकरण के प्रस्ताव मांगे हैं। डीएम ने इन सड़कों के प्रस्ताव बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए हैं। लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर इन दोन...