रांची, मार्च 10 -- खूंटी, संवाददाता। थाना क्षेत्र के सिलादोन बगीचाटोली में तीन फरवरी को हुए भीमसेंट नाग हत्याकांड का खूंटी पुलिस ने सोमवार को खुलासा कर लिया। इस मामले में दो आरोपी रोहित प्रधान उर्फ मादी और प्रभु सहाय रन्तय को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया। एसडीपीओ वरुण रजक ने बताया कि तीन फरवरी को बगीचा टोली के खेत की पगडंडी के गड्ढे से एक शव बरामद हुआ था, जिसकी पहचान दबगना निवासी भीमसेंट नाग के रूप में हुई थी। एसपी अमन कुमार के निर्देश पर इस हत्याकांड के खुलासा के लिए एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष एसआईटी गठित की गई थी। इसके बाद पुलिस ने दोनों को धर दबोचा। दोनों आरोपियों ने बताया कि हत्या के दिन भीमसेंट नाग उनके पुआल पर बैठकर गालियां दे रहा था। इससे गुस्साए दोनों युवकों ने कुल्हाड़ी से उसकी हत्या कर दी और शव को खेत के गड्ढे में डाल दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.