हजारीबाग, दिसम्बर 6 -- हजारीबाग, निज प्रतिनिधि। नगर निगम हजारीबाग मे महापरिनिर्वाण दिवस डॉ भीम राव अंबेडकर की 70 वी पुण्यतिथि अखिल भारतीय मजदूर यूनियन के द्वारा मनाई गई । यूनियन के लोगों ने कहा कि महापरिनिर्वाण दिवस डॉ. भीमराव अंबेडकर की परिवर्तनकारी विरासत के लिए श्रद्धांजलि के रूप में बहुत मायने रखता है। बौद्ध साहित्य के अनुसार भगवान बुद्ध की मृत्यु को महापरिनिर्वाण माना जाता है, जिसका संस्कृत में अर्थ 'मृत्यु के बाद निर्वाण' है। परिनिर्वाण को जीवन-संघर्ष, कर्म और मृत्यु तथा जन्म के चक्र से मुक्ति माना जाता है। यह बौद्ध कैलेंडर के अनुसार सबसे पवित्र दिन होता है। अखिल भारतीय मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष विवेक वाल्मीकि ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माण में डॉ. भीमराव अंबेडकर का योगदान भारतीय संविधान के प्रमुख निर्माता के रूप में उनकी भूम...