बरेली, अप्रैल 15 -- बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की जयंती पर सोमवार को जिला मुख्यालय से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक कार्यक्रम आयोजित किए गए। मंत्री-अधिकारी और नेताओं ने भीमराव आंबेडकर के सिद्धांतों पर चलने का संकल्प दिलाया। आंबेडकर के जीवन के बारे में विस्तार से जानकरी दी। हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान थीम के तहत भीमराव आंबेडकर का जन्म दिवस भव्यता के साथ मनाया गया। कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम रविंद्र कुमार ने भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया। उनके सिद्धांतों पर चलने का संकल्प दिलाया। कहा, बाबा साहब ने सामाजिक समानता, सामाजिक न्याय, शोषित-पीड़ित, गरीब और महिलाओं की आवाज बनकर को समाज को नई दिशा दी। डीएम ने कहा स्वतंत्रता के अमृत काल में भारत रत्न बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की जयंती पर 28 अप्रैल तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.