हल्द्वानी, नवम्बर 21 -- भीमताल। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वी जयंती पर शुक्रवार को भीमताल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक राम सिंह कैड़ा, दर्जा राज्य मंत्री शंकर कोरंगा, कार्यक्रम प्रभारी दया किशन पोखरिया की अध्यक्षता में पदयात्रा का आयोजन किया। इसमें विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। विधायक राम सिंह कैड़ा ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की जीवनी पर प्रकाश डाला। इस दौरान पदयात्रा कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष कमल जोशी, जिला मंत्री मनोज भट्ट, भावना मेहरा, बिना आर्य, कुलदीप बोहरा, गोपाल कृष्ण भट्ट, अनिल चनौतिया, मीनाक्षी भगत, राजेश सांगुडी, जीवन मेहरा, गौतम मटियाली, पंकज जोशी, दिनेश सांगुडी , मुकेश पलड़िया, पारस चंद्र, घनश्याम पांडे, मुकेश आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.