हल्द्वानी, मार्च 17 -- भीमताल। रामलीला मैदान में सोमवार को प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल भीमताल के चुनाव कराए गए। इसमें अध्यक्ष पद पर पंकज जोशी ने जीत दर्ज की। उपाध्यक्ष पद पर हिमांशु रौतेला तीसरी बार चुने गए। वहीं महामंत्री पद पर पवन जोशी, महिला उपाध्यक्ष पद पर आशा उप्रेती और कोषाध्यक्ष पद पर सूरज मेहरा निर्विरोध चुने गए। जिला निर्वाचन अधिकारी रामपाल सिंह गंगोला ने बताया कि सोमवार सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और उप सचिव पद के लिए मतदान कराया गया। इसमें कुल 911 मतदाताओं में से 808 ने मताधिकार का प्रयोग किया। शाम पांच बजे से मतगणना शुरू हुई जो छह चरणों तक चली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.