हल्द्वानी, जुलाई 28 -- भीमताल। भीमताल में बरसात के समय पैराग्लाइडिंग बंध है। इसके बावजूद सोमवार को भीमताल के पांडेगाव क्षेत्र से दो पैराग्लाइडर उड़ते हुए दिखे। पर्यटन विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पर्यटन विभाग हर वर्ष पर्यटकों और पायलटों की सुरक्षा के लिए एक जुलाई से एक सितंबर तक भीमताल में पैराग्लाइडिंग का संचालन बंद करती है। इसके बावजूद सोमवार को भीमताल में पायलट पैराग्लाइडर के साथ दिखाई दिया। जो हर किसी के चर्चा का विषय बन गया। पैराग्लाइडिंग का संचालन बंद होने के बाद भी आसमान पर पैराग्लाइडर दिखने पर लोगों ने उसे अपने फोन में कैद कर लिया है। जिला पर्यटन अधिकारी अतुल भंडारी ने बताया कि ट्रैंडम फ्लाई पूर्ण रूप से बंद है। जो पायलट कर रहे है वो सोलो फ्लाई है। इसके लिए भी परमिशन लेनी आवश्यक है। इनकी परमिशन की जांच की जा रही है। परमिश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.