हल्द्वानी, जुलाई 2 -- भीमताल। भीमताल से दस किलोमीटर दूर स्थित सलड़ी में वन विभाग ने बुधवार को 67 टीन अवैध लीसे से भरी गाड़ी पकड़ी है। वन विभाग ने गाड़ी और लिसे को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। बुधवार सुबह नैनीताल मनोरा रेंज की वन विभाग टीम मुखबिर ने अवैध रूप से लीसे की तस्करी होने की सूचना दी। इस पर वन विभाग ने एसओजी के साथ संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए सलड़ी से लीस से भरी गाड़ी को पकड़ है। जबकि टीम को गाड़ी के पास कोई दिखाई नहीं दिया। रेंजर मुकुल शर्मा ने बताया कि भीमताल के सलडी के पास वाहन खड़ा हुआ मिला था। वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त है और गाड़ी में नंबर भी नहीं है। मौके से टीम ने 67 अवैध लीसा जब्त किया है। वाहन चालक का पता लगाया जा रहा है। फोटो गाड़ी में से जब्त किया अवैध लीसा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.