गढ़वा, दिसम्बर 11 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। सदर एसडीएम संजय कुमार की पहल पर सामाजिक-प्रशासनिक सहयोग से चल रहा आइये खुशियां बांटें अभियान बुधवार को लगातार 11 वें दिन भी जारी रहा। बुधवार का कार्यक्रम भीमखाड़ स्थित भुइयां टोली में आयोजित किया गया। वहां दलित समुदाय के 200 से अधिक बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और दिव्यांगजन को गर्म कपड़े प्रदान किए गए। भीमखाड़ गांव मेराल और मझिआंव के बीच स्थित है। जरूरतमंद परिवारों को चिह्नित कर उनके बीच स्वेटर, जैकेट, शॉल, टोपी, मोजे और अन्य ऊनी वस्त्र वितरित किए। ठंड के इस मौसम में तत्काल राहत पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी और बुजुर्गों के हावभाव में संतोष साफ दिखाई दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...