जामताड़ा, जनवरी 25 -- भीबी जी राम जी से भ्रष्टाचारियों के पेट में हो रहा दर्द : आदित्य साहू जामताड़ा, प्रतिनिधि। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू रविवार को जामताड़ा पहुंचे। इस दौरान फतेहपुर में भीबी जी राम जी को लेकर आयोजित चौपाल कार्यक्रम में शामिल हुए। उसके बाद वह जामताड़ा के पोसई पहुंचे। जहां पर कार्यक्रम प्रभारी भाजपा के वरीय नेता वीरेंद्र मंडल के नेतृत्व में उनका स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने भीबी जी राम जी के खूबियों के बारे में बताया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति गरीबी देखा है वही गरीब के लिए सोच सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के माता-पिता गरीब थे। इसलिए प्रधानमंत्री बनते ही नरेंद्र मोदी गरीबों के लिए सोचने लगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि भीबी जी राम जी मैं 100 दिन के बदले 125 दिन का काम मिलेगा। अगर काम नहीं मिला तो भत...