कानपुर, जनवरी 7 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। एक से 31 जनवरी तक चलने वाले सड़क सुरक्षा माह जीरो फैटेलिटी माह के रूप में मनाए जाने की कड़ी में बुधवार को भीतरगांव ब्लॉक में जागरूकता कार्यक्रम हुआ। आरटीओ के प्रवर्तन अधिकारियों ने बीडीओ, एडीओ, जिला पंचायत सदस्य, सेक्रेट्री सहित सभी ग्राम प्रधानों और ग्राम पंचायत सदस्यों को सड़क सुरक्षा के संबंध में जानकारी दी। सरकारी योजनाएं मसलन कैशलेस उपचार सुविधा, हिट एंड रन योजना, सोलैशियम स्कीम और राहवीर योजना के बारे में बताया गया। राहवीर योजना के तहत सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को गोल्डन ऑवर के दौरान अस्पताल पहुंचाने पर सरकार से 25 हजार रुपये का इनाम और प्रशस्ति पत्र मिलता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...