फिरोजाबाद, दिसम्बर 17 -- शिकोहाबाद पुलिस ने भीड़भाड़ वाले इलाके, मंदिरों में लोगों के आभूषण गायब करने वाली महिला चोर गिरोह की दो महिलाओं को दबोच लिया है। पुलिस को महिलाओं की तलाशी में सोने के आभूषण बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी महिलाओं को जेल भेज दिया। सोनेश कुमार पुत्र दिनेशचन्द्र निवासी गांव रूधऊ थाना नसीरपुर की माँ रेशमा देवी से कुछ महिलाओं ने भीड़ का फायदा उठाते हुए कानों से कुंडलों पर हाथ साफ कर दिया। मामले में पीड़िता ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया। जिसके आधार पर पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की जांच कर संदिग्ध महिलाओं को ट्रेस किया। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बालाजी मंदिर से महिलाओं के आभूषण चुराने वाली आरोपी महिलाएं चोरी करने के इरादे से आई हुई हैं। पुलिस ने बालाजी मंदिर के गेट के पास से दोनों महिला चोरों को दबोच लिया। उनकी तलाशी के दो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.