महाराजगंज, मई 17 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नेपाल सीमा से सटे सोनौली कोतवाली क्षेत्र का भगवानपुर बाजार अतिक्रमण का शिकार हो गया है। सडकों पर इतनी दुकानें सज जाती हैं कि आए दिन कस्बा पूरी तरह से जाम में तब्दील हो जाता है। जिससे आने जाने वाले राहगीर जाम में फंसकर हलकान होते रहते हैं। उपर से कस्बे में नाली न होने के कारण पानी निकासी की समस्या बनी हुई है। सोनौली क्षेत्र का भगवानपुर कस्बा नेपाल सीमा से सटे हुए है। सिर्फ कस्बे की ही आबादी 2000 से ऊपर है। जबकि ग्राम पंचायत की कुल आबादी 6000 से ऊपर है। नेपाल सीमा से सटे होने के कारण नेपाली नागरिक भारी संख्या में बाजार करने आते हैं। भगवानपुर कस्बे की सड़क सकरी है। जिसके दोनों तरफ मकान बना हुआ है। सारी दुकानें सड़क पर सजा दी जाती हैं। जिससे आए दिन जाम लग जाता है। शुक्रवार को अचानक इतनी भीड़ कस्ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.