मेरठ, दिसम्बर 18 -- नगर निगम के जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र काउंटर पर बुधवार को अचानक भीड़ बढ़ने पर कर्मचारी काउंटर छोड़कर चले गए। जिससे काम ठप हो गया। इससे नाराज आवेदकों ने जमकर हंगामा किया और निगम प्रशासन के खिलाफ रोष जताया। नगर निगम परिसर स्थित जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र काउंटर पर सुबह से ही प्रमाण पत्र बनवाने वालों की लंबी लाइन लगी हुई थी। सरकारी योजनाओं, पासपोर्ट और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए प्रमाण पत्र बनवाने के लिए भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। भीड़ बढ़ने पर काउंटर पर तैनात कर्मचारी दबाव में आ गए और कुछ देर बाद बिना किसी सूचना के काउंटर छोड़कर चले गए। काफी देर तक जब कोई कर्मचारी नहीं आया तो लोगों ने हंगामा शुरु कर दिया। आरोप लगाया कि नगर निगम में आम जनता को जानबूझकर परेशान किया जा रहा है। आवेदकों का कहना था कि वे सुबह से लाइन में लगे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.