प्रयागराज, जनवरी 19 -- मौनी अमावस्या स्नान पर्व संपन्न होने के बाद यात्रियों की भीड़ में कमी आते ही रेलवे प्रशासन ने शहर के प्रमुख स्टेशनों पर लगाए गए सभी प्रतिबंधों को हटा दिया है। सभी स्टेशनों पर यात्रियों की आवाजाही एक बार फिर सामान्य हो गई है। मौनी अमावस्या से एक दिन पूर्व रेलवे ने प्रयागराज जंक्शन, छिवकी, सूबेदारगंज और नैनी स्टेशनों पर भीड़ नियंत्रण के लिए एक ओर से प्रवेश और दूसरी ओर से निकासी व्यवस्था लागू की थी। प्रतिबंधों के चलते यात्रियों को खासा परेशान होना पड़ा। प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि स्नान पर्व समाप्त होने के बाद यात्रियों की संख्या सामान्य हो गई है, इसी को देखते हुए सभी प्रतिबंध हटा लिए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि दोबारा भीड़ बढ़ती है तो आवश्यकतानुसार प्रतिबंध फिर से लागू किए जा सकते हैं।...