नैनीताल, जून 25 -- भवाली। ओखलकांडा में लंबे समय से खस्ताहाल भीड़ापानी-खुजेठी सड़क में जल्द डामरीकरण किया जाएगा। लोनिवि ने टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। जल्द टेंडर खुलते ही डामरीकरण कर सड़क को दुरुस्त किया जाएगा। करीब 10 सालों से भीड़ापानी खुजेठी सड़क खस्ताहाल थी। ग्रामीण टूटी सड़क में चलने को मजबूर थे। स्कूली बच्चे व वाहनों को सड़क में चलने में परेशानी होती थी। अब जल्द सड़क बनने से ग्रामीणों को राहत मिलेगी। अधिशासी अभियंता दीपक कुमार ने बताया कि 3.27 करोड़ की लागत से सड़क का काम जल्द शुरू किया जाएगा। टेंडर प्रक्रिया कर ली गई है। 27 जून को टेंडर खोला जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.