अंबेडकर नगर, अक्टूबर 6 -- भीटी। स्थानीय तहसील परिसर में सोमवार को परिवार परामर्श केन्द्र और महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ हुआ। इसका शुभारंभ उपजिलाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार सिंह और प्रभारी निरीक्षक भीटी अमित कुमार पांडेय ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उपजिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि यह अभियान नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन बनाने के लिए शुरू हुआ है। परिवार परामर्श केंद्र तथा महिला हेल्प डेस्क महिलाओं के संरक्षण और न्याय सुनिश्चित करने तथा महिलाओं को हर स्तर पर सुरक्षा और सशक्तिकरण में सहयोग करेगा। इस मौके पर नायब तहसीलदार कौशल कांत मिश्र, तहसील परिसर की महिला कर्मचारी, भीटी थाने की महिला कांस्टेबल समेत तमाम महिलाएं मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.