लखनऊ, मई 17 -- चारबाग मेट्रो स्टेशन के पास आठ मासूम बच्चों के साथ पांच लोग भीख मांग रहे थे। जिलाधिकारी द्वारा गठित बाल भिक्षावृत्ति टास्क फोर्स और नगर निगम की टीम ने छापेमारी कर इन लोगों को पकड़ा। पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला कल्याण विभाग की प्रोजेक्ट कोआर्डिनेटर चाइल्ड हेल्पलाइन जयवती ने नाका कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर नाका वीरेंद्र त्रिपाठी के मुताबिक गिरफ्तार आरोपितों में बाराबंकी के जबुरी खुर्द की रहने वाली अलीमुन, जाबिर, हरदोई निवासी सिहाना, चिनहट जुग्गौर की विमला, पिंकी और जाबिर हैं। जिलाधिकारी विशाख जी ने बाल भिक्षावृत्ति की रोकथाम के लिए टॉस्क फोर्स का गठन किया था। टास्क फोर्स ने गुरुवार को नगर निगम के सुपरवाइजर मनोज भारती, डॉ. टिंकेश कुमार, अनुराज श्रीवास्तव व ज्योति यादव चारबाग मेट्रो स्टेशन पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.