लखीमपुरखीरी, अगस्त 27 -- भीखमपुर, संवाददाता। कस्बे के काली माता मंदिर व शिव मंदिर पर दस दिवसीय भगवान गणेश उत्सव का वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा पूजन अर्चन कर शुभारंभ किया गया। इस मौके पर गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। कस्बे में 10 दिवसीय गणेश उत्सव की तैयारी में मंदिर का रंग-रोगन के बाद आकर्षक झालरों से सजाया गया। काली माता मंदिर पर आचार्य हिमांशु मिश्र ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा कर स्थापना कराई। वहीं शिव मंदिर पर आचार्य अतुल दीक्षित ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा का पूजन अर्चन कराया। इस अवसर पर भक्तों के गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से पंडाल गुंजायमान हो उठा। काली माता मंदिर पर आयोजक राजेन्द्र पांडे व शिव मंदिर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.