बोकारो, दिसम्बर 27 -- बोकारो, प्रतिनिधि। चास प्रखंड के सियालगजरा निवासी दिव्यांग जाहिर अंसारी गुरूवार को उस वक्त भावुक हो उठे, जब उनकी वर्षों की पीड़ा को सुनने वाला कोई मिला। अपनी वृद्ध मां और तीन मासूम बच्चों के साथ जाहिर जनता दरबार में पहुंचे थे। सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद वे चलने-फिरने में असमर्थ हो गए हैं। ऊपर से पत्नी की असमय मृत्यु ने परिवार को पूरी तरह तोड़कर रख दिया। हालात ऐसे बन गए थे कि परिवार का पेट पालने के लिए जाहिर को अपने बच्चों के साथ भीक्षाटन का सहारा लेना पड़ रहा था। दिव्यांग जाहिर समाहरणालय परिसर स्थित उपायुक्त के पोर्टिकों के समीप अपने मां व बच्चों के साथ बैठा था। उपायुक्त अजय नाथ झा ने वाहन से उतरने के साथ ही पूरी संवेदनशीलता से जाहिर की पूरी बात सुनी। उन्होंने इसे केवल एक शिकायत नहीं, बल्कि एक मा...