अमरोहा, अगस्त 20 -- हरियाणा के भिवानी के लुहारू में शिक्षिका की निर्मम हत्या से शिक्षक-शिक्षिकाओं और लोगों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। मृतका की आत्मा की शांति के लिए तथा घटना के विरोध में मंगलवार देर शाम नगर में कैंडल मार्च निकाला गया। कैंडल मार्च रहरा अड्डे से आंबेडकर पार्क तक शांति पूर्ण तरीके से निकाला गया। कार्यक्रम की शुरुआत दो मिनट के मौन के साथ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में शिक्षक, शिक्षिका और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लाक गंगेश्वरी के अध्यक्ष रामवीर सिंह, ऋषभ, दिनेश लोहिया, राजा, कार्तिक, यश आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...