जमशेदपुर, जनवरी 14 -- पटमदा: जमशेदपुर प्रखंड के एनएच 33 किनारे स्थित भिलाई पहाड़ी हाट मैदान में झारखंडी कला संस्कृति मंच के बैनर तले आयोजित टुसू मेला में मुख्य अतिथि के रूप राज्य सरकार के परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ शामिल हुए। आयोजन समिति की ओर से अध्यक्ष पिंटू दत्ता के नेतृत्व में उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। यहां 8 विभिन्न मंचों पर झारखंड के विभिन्न जिलों के अलावा, पश्चिम बंगाल, ओड़िशा एवं छत्तीसगढ़ के कलाकारों द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किया जा रहा है। इस दौरान मुख्य रूप से घाटशिला विधायक सोमेश चंद्र सोरेन, जिला पार्षद प्रभावती दत्ता, मुखिया शशि सिंह सरदार आदि मौजूद हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...