टिहरी, जून 29 -- घनसाली, संवाददाता। भिलंगना ब्लॉक के गांवों में जंगली जानवरों बंदर, सुअर, लंगूर, भालू और गुलदार का आतंक बना हुआ है। जंगली जानवरों से जहां जानमाल के खतरे का भय बना रहता है, वहीं ये फसलों को भी चौपट कर रहे हैं। ग्रामीणों ने वन और कृषि विभाग सहित शासन-प्रशासन से समस्या का हल करने की मांग की है। भिलंगना ब्लॉक की ग्यारह गांव, हिंदाव, नैलचामी, भिलंग, केमर, बासर, आरगढ़, गोनगढ़, थाती-बूढाकेदार, कोटी फैगुल सहित जाखणीधार की ढुंगमंदार पट्टी में बंदरों, लंगूर, सुअर, भालू, और गुलदार का लगातार भय बना हुआ है। यह जानवर काश्तकारों फसलों सहित साग-सब्जियों को चौपट कर रहे हैं। पूर्व बीडीसी सदस्य लक्ष्मी प्रसाद जोशी, भजन सिंह भंडारी, डॉ. नरेंद्र डंगवाल, हिम्मत रौतेला, दिनेश लाल, नरेश बसलियाल, दिनेश भजनियाल, जयवीर मियां, कृष्णा गैरोला, सोहन सिंह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.