संभल, फरवरी 9 -- थाना क्षेत्र के गांव भिरावटी में सोमवार को विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों की संख्या में क्षेत्र के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों पर वक्ताओं ने अपने विचार रखे। सम्मेलन में मुख्य अतिथि कुंवर अवधेश और कैलादेवी धाम के महंत ऋषिराज गिरी महाराज ने संबोधन करते हुए हिंदू संस्कृति और सभ्यता के संरक्षण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति अत्यंत प्राचीन है और इसे सहेजना समाज की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने उत्साह के साथ जयकारे लगाए। आयोजन में हरगोविंद, अखिलेश अग्रवाल, राजकुमार, शरद कुमार, विपिन कुमार कृष्णवंशी, राहुल शर्मा, दीपक राजपूत, राकेश यादव, विनोद शर्मा, वीरेश यादव, अश्वनी कुमार, मुकेश यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...