बुलंदशहर, मई 20 -- गुलावठी में चोर ने भिखारी बन व्यापारी अजय गर्ग के घर चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। चोर घर से साठ हजार नगद और एक टैबलेट चोरी कर कर ले गया। आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। व्यापारी अजय गर्ग ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार एक अनजान व्यक्ति व्यापारी के घर में घुस आया और रोते हुए रोटी मांगने लगा। अनजान व्यक्ति को घर में घुसा देख व्यापारी की पत्नी ने उसे घर से बाहर निकलने के लिए कहा। लेकिन तब तक चोर चोरी की वारदात को अंजाम दे चुका था। चोर के घर से निकलने के करीब डेढ़ घंटे बाद व्यापारी व परिवार को चोरी की घटना का पता लगा। लेकिन चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। व्यापारी अजय गर्ग ने थाने में तहरीर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.