भागलपुर, दिसम्बर 14 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। मुख्यमंत्री भिक्षावृत्ति निवारण योजना (एमबीएनवाई) से जिले में चिह्नित भिखारियों के आवासन के लिए नौ हजार वर्गफीट का एक आवासीय भवन ढूंढ़ा जा रहा है। यह पुनर्वास गृह केंद्र के नाम से जाना जाएगा। जहां 24 घंटे नियुक्त कर्मियों द्वारा भिखारियों की मॉनिटरिंग की जाएगी। इसके लिए सामाजिक सुरक्षा विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। इस भवन में भिखारियों के लिए पूजा घर भी होगा और रसोई सह भोजनालय की व्यवस्था भी होगी। यहां महिला एवं पुरुष भिखारियों को ठहराया जाएगा। यहां बीमार और दिव्यांग आवासितों को विशेष बेड आदि की व्यवस्था की जाएगी। जानकारी के मुताबिक भवन में 2500-3750 वर्गफीट का आवासीय स्थल चाहिए। जहां योजना के लाभुक (भिखारी) को ठहराया जा सकेगा। 500 वर्गफीट का रसोई घर और भोजनालय होगा। 100 वर्गफीट का एक छोटा...