अल्मोड़ा, मार्च 29 -- तहसील क्षेत्र के बंगोड़ा के नौबा गांव से लापता 82 साल के बुजुर्ग का शव गुरुवार को कर्णप्रयाग की अलकनंदा नदी से बरामद हुआ। कर्णप्रयाग पुलिस की सूचना के बाद गुरुवार को पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक नौबा निवासी चनी राम उर्फ लीला राम छह मार्च को घर से रिश्तेदारी के लिए निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। इसके बाद उनके पुत्र खुशाल चंद्र ने थाना भतरौंजखान के पुलिस चौकी भिकियासैंण में गुमशुदगी दर्ज कराई। परिजनों ने बताया कि चनीराम घर में अकेले रहते थे। वह अपनी पुत्री के घर रतनाबाजार गए थे। कुछ दिन रुककर वह वहां से ससुराल नैनीसेरा जाने की बात कहकर निकले थे। इसके बाद से वह लापता हो गए। गुरुवार को कर्णप्रयाग पुलिस को उनका शव अलकनंदा नदी से मिला। पुलिस ने आधार कार्ड के माध्यम से परिजनों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.