अल्मोड़ा, मई 16 -- डिग्री कॉलेज भतरौंजखान के भवन निर्माण का विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने गुरुवार को भूमि पूजन किया। इसकी लागत 546.39 लाख रुपये है। विधायक ने कहा कि उच्च शिक्षा का लाभ दूरस्थ क्षेत्र के युवाओं को आसानी से मिले इसके लिए सरकार लगातार प्रयासरत है। उन्होंने महाविद्यालय भवन के लिए वित्तीय स्वीकृति दिए जाने पर सीएम व उच्च शिक्षा मंत्री का आभार जताया। यहां प्रभारी प्राचार्य डॉ. अभय कुमार सक्सेना, डॉ. केतकी तारा, नन्दन नेगी, रमेश वर्मा, रणजीत सिंह, प्रदीप पंत, भगवत नेगी, हरीश नैनवाल, हरीश भट्ट, दिनेश जोशी, गणेश खुल्बे, डॉ. रघुवीर पंत, गिरीश उपाध्याय, रवीन्द्र कठायत आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.