अल्मोड़ा, दिसम्बर 7 -- ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एसोसिएशन का द्विवार्षिक अधिवेशन रविवार को नगर के एक होटल में सम्पन्न हुआ। अधिवेशन में सदस्यों ने विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की। नई कार्यकारिणी के गठन के लिए हुए चुनावों में भास्कर जोशी को एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया। रविवारंकी हुए अधिवेशन में ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों ने एसीपी, विभागीय ढांचा, ग्रेड पे उच्चीकरण आदि पर चर्चा की। इसके बाद नई कार्यकारिणी के गठन के लिए चुनाव हुए। इसमें अध्यक्ष पद के लिए भास्कर जोशी और सुबोध काण्डपाल ने नामांकन किया। नामांकन के बाद हुए मतदान में भास्कर ने सुबोध को 27 मतों से हराकर जीत दर्ज की। भास्कर को 60 सुबोध को 33 मत प्राप्त हुए। वहीं, महामंत्री के लिए शीतल सिंह सत्याल लगातार तीसरी बार निर्विरोध चुने गए। यहां प्रमीन्द्र पाण्डे, मनोज वर्मा, बसन्त कुमार पं...