कानपुर, जनवरी 12 -- राष्ट्रीय युवा दिवस पर छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के विभिन्न विभागों में अलग-अलग प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में स्वामी विवेकानंद के सपनों का भारत विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। सभी प्रतिभागियों ने पांच मिनट में अपने विचार रखे। जिसमें छात्रा निकिता जोशी प्रथम, रितिका गुप्ता द्वितीय और पायल मिश्रा तृतीय स्थान पर रही। विभागाध्यक्ष डॉ. दिवाकर अवस्थी ने विजेताओं को सम्मानित किया। अन्य विभागों में हुई विभिन्न प्रतियोगिता के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया। रील मेकिंग प्रतियोगिता में समृद्धि सिंह, हस्तनिर्मित पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता में योगेश मिश्रा, डिजिटल पोस्टर डिजाइन प्रतियोगिता में दुर्गेश गुप्ता, वाद-विवाद प्रतियोगिता में ध्रुव मटखरे और पॉट कलरिंग प्रतियोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.