फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 20 -- फर्रुखाबाद। मान्यवर कांशीराम राजकीय महाविद्यालय निनौआ में भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी की जन्म शताब्दी सप्ताह के अवसर पर जनपद स्तरीय प्रतियोगिता हुई। इसमें भाषण में निवेदिता अवस्थी ने पहला, शिवम ने दूसरा, आदित्य रत्न ने तीसरा, एकल पाठ में निवेदिता ने पहला, पल्लवी अग्निहोत्री ने दूसरा, मंजू ने तीसरा, निबंध में दिव्यांशी ने पहला, दिव्या ने दूसरा, कामिनी ने तीसरा स्थान पाया। निर्णायक डॉ.रमन प्रकाश, अभिषेक सिंह,आलोक बिहारी शुक्ला रहे। जबकि डॉ.कल्पना सिंह, प्रियांशु गुप्ता भी मौजूद रहे। डीआईओएस ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.