पीलीभीत, दिसम्बर 17 -- पीलीभीत। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में राजकीय पुस्तकालय में निबंध और भाषण प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। डीआईओएस राजीव कुमार ने निबंध और भाषण प्रतियोगिता के लिए निर्णायक मंडल गठित किया। भाषण और निबंध प्रतियोगिता में माध्यमिक स्कूलों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। भाषण प्रतियोगिता में चिरौंजीलाल वीरेंद्रपाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के अथर्व मिश्र प्रथम, एसएन इंटर कालेज की दिलकश द्वितीय, आर्य कन्या इंटर कालेज की प्रिया वर्मा तृतीय स्थान पर रही। इस मौके पर नोडल अधिकारी इंतजार खान, पुस्तकालय प्रभारी गोपाल कसौधन, पुस्तकालय समन्वयक रेखा, रवींद्र कुमार, विषय विशेषज्ञ रामप्रीत चौहान, शिक्षिका विजयलक्ष्मी, साधना गुप्ता, गुंजन पांडेय आदि मौजूद रही।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.