रुद्रपुर, मई 3 -- सितारगंज, संवाददाता। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विभागीय परिषद शिक्षा शास्त्र एवं अंग्रेजी के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें रंगोली, भाषण एवं पोस्टर प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी। लैंगिक असमानता एवं महिला सशक्तिकरण विषय पर आयोजित गोष्ठी में भाषण प्रतियोगिता में डॉ दीक्षा खम्पा ने कहा कि लैंगिक समानता से ही महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया जा सकता है। डॉ अभिमन्यु ने कहा कि भारत तेजी के साथ लैंगिक समानता की ओर बढ़ रहा है। डॉ संजय टम्टा ने कहा लैंगिक समानता व महिलाओं के विकास के लिए संविधान का सही कार्यान्वयन को सर्वप्रमुख बताया तथा देश के विकास के लिए उच्च शिक्षा में महिलाओं की भागीदारी को आवश्यक बताया। डॉ प्रज्ञा सिन्हा ने कहा कि व्यावसायिक शिक्षा प्राप्त करने में लैंगिक असमानता बहुत ज्यादा है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.