विकासनगर, नवम्बर 22 -- समाज सेवी एवं खेल प्रेमी स्व. आदर्श कुमार त्यागी की पुण्य स्मृति पर अच्छे नागरिक एवं नागरिक बोध विषय पर अध्यापक, अध्यापिकाओं के बीच भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में आयुषी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि, सोनी शर्मा दूसरे और कंचन गुलेरिया तीसरे स्थान पर रहीं। द इंडियन पब्लिक स्कूल में आयोजित यह भाषण प्रतियोगिता वरिष्ठ साहित्यकार पुष्पेन्द्र कुमार त्यागी की ओर से और नव चेतना ग्रुप ऑफ कॉलेज के सहयोग से आयोजित किया गया। सांत्वना पुरस्कार राखी को मिला। आयोजक पुष्पेन्द्र कुमार त्यागी, प्रधानाचार्य इंडियन पब्लिक स्कूल अनिल वोहरा ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...