कटिहार, दिसम्बर 3 -- नीरज कुमार, कटिहार, निज प्रतिनिधि मक्का का बाजार भाव कम होने से व्यापारियों को अपना डंप किया माल बेचने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि अधिकांश किसानों ने खरीफ मक्का की बिक्री पहले की कर दी थी लेकिन अब भी कई किसानों के पास मक्का बेचने को बचा हुआ है। व्यापारियों ने किसानों से 2200 रूपया प्रति क्विंटल की दर से मक्का खरीदा था। भाव तेज होने पर मक्का बेचने की सोच रहे थे। अचानक देश भर में मक्का की कीमत कम होने के कारण व्यापारियों के गोदामों में मक्का डंप किया हुआ है। व्यापारियों के साथ 100 करोड़ से अधिक का मक्का डंप जिले में दो दर्जन से अधिक मक्का के बड़े व्यापारी हैं। अनुमान के मुताबिक व्यापारियों व किसानों के पास अब भी 100 करोड़ से अधिक का मक्का का डंप किया हुआ है। रही सही कसर इथेनाल व स्टार्च कंपनियों में मक...