काशीपुर, अक्टूबर 4 -- काशीपुर। भारत विकास परिषद द्वारा रामनगर रोड स्थित श्री रामलीला ग्राउंड में करवाचौथ एवं दीपावली प्रदर्शनी 'उमंग का आयोजन गुरुवार यानि 9 अक्तूबर को होगा। भारत विकास परिषद के सचिव एडवोकेट प्रखर अग्रवाल ने बताया कि वर्ष 2021 में इस प्रदर्शनी का आयोजन 'उमंग के रूप में पहली बार किया गया था। उन्होंने बताया कि इस प्रदर्शनी में काशीपुर समेत विभिन्न शहरों फिरोजाबाद, आगरा, नोएडा, दिल्ली, बरेली व मुरादाबाद के लोगों द्वारा होम डेकर, फूड स्टाल, चूड़ियां, कपड़े, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, हैंडलूम, इत्र व लेडीज सेंडिल आदि अनेक प्रकार के स्टाल लगाए जाते हैं। कोषाध्यक्ष निकुंज अग्रवाल ने बताया कि भारत विकास परिषद समय-समय पर विभिन्न सामाजिक कार्य करता रहता है। जिसमें आर्थिक रूप से कमजोर बालिकाओं का सामूहिक विवाह, कई ब्लड डोनेशन कैंप, स्कूलों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.