जमशेदपुर, नवम्बर 15 -- जमशेदपुर, विद्यासागर घाटशिला उपचुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने एक बार फिर अपनी राजनीतिक मजबूती साबित कर दी है। झामुमो उम्मीदवार सोमेश चंद्र सोरेन ने भाजपा के बाबूलाल सोरेन को बड़े अंतर से हराकर सीट पर कब्जा बरकरार रखा। यह जीत कई राजनीतिक संदेश भी देती है। यानी नेतृत्व पर भरोसा, योजनाओं का असर और भावनाओं की लहर ने जीत दिलाई। रामदास सोरेन के निधन के बाद उठी सहानुभूति की लहर ने चुनाव को शुरू से ही झामुमो के पक्ष में झुका दिया। दिवंगत शिक्षा मंत्री के काम और उनकी लोकप्रियता ने जनता के मन पर गहरा प्रभाव छोड़ा था। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इसी जनभावना को सम्मान देते हुए उनके पुत्र सोमेश सोरेन पर भरोसा जताया, जिसने जनता में सकारात्मक संदेश पैदा किया। यही नहीं, सोमेश की मां के भावुक संबोधनों ने सहानुभूति की इस लहर को और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.