गया, अक्टूबर 7 -- शहर के हरिदास सेमिनरी स्थित किलकारी बिहार बाल भवन में मंगलवार से तीन दिवसीय फोटोग्राफी कार्यशाला शुरू हुई। बच्चों में फोटोग्राफी के प्रति रुचि जागृत करना, रचनात्मकता को बढ़ावा देने व तकनीकी समझ विकसित करने को लेकर आयोजित कार्यशाला का अतिथियों ने उद्घाटन किया। बतौर मुख्य अतिथि फोग्राफर रूपम कुमार ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि फोटोग्राफी केवल कैमरे से तस्वीर लेना नहीं है, बल्कि यह भावनाओं, रोशनी और क्षणों को संजोने की कला है। फोटोग्राफी प्रशिक्षक विकास कुमार व कनिष्क सत्या ने बच्चों को फोटोग्राफी की बारीकियों से अवगत कराया। उन्होंने बच्चों के साथ परिचय सत्र आयोजित किया, जिसमें बच्चों ने अपने विचार साझा किए और फोटोग्राफी के प्रति अपनी जिज्ञासा प्रकट की। प्रशिक्षकों ने बताया कि एक अच्छी तस्वीर तभी बनती है जब फोटोग्राफर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.