चमोली, दिसम्बर 23 -- भालू अब गांवों में ही नहीं नगर क्षेत्र में भी धमक रहे हैं। मंगलवार को जिला मुख्यालय गोपेश्वर के राजकीय बालिका इंटर कालेज की छात्राएं कालेज आ रही थीं। तभी भालू सामने आ गया। अचानक भालू को सामने देख कर एक छात्रा बेहोश होकर गिर पड़ी और वह चोटिल हो गई। घायल अवस्था में उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों ने छात्रा का उपचार किया। भालू को देख कर दूसरी छात्रा भी सहम गयी। राजकीय बालिका इंटर कालेज गोपेश्वर के प्रधानाचार्य ललित मोहन बिष्ट ने बताया मंगलवार को जब कालेज की छात्राएं निर्धारित समय पर विद्यालय आ रहीं थी। तभी गोपेश्वर मंडल रोड पर कॉलेज के निकट सड़क के किनारे से अचानक भालू आ गया। भालू को सामने देख कर कॉलेज की छात्रा राधिका बेहोश कर गिर पड़ी और चोटिल हो गयी। भालू को देख कर बेहोश और चोटिल छात्रा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.