टिहरी, दिसम्बर 6 -- ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग पर स्थित होटलों व पेट्रोल पंप के निकट दिन दहाड़े जंगली भालू की आवाजाही से देवप्रयाग में काफी दहशत बनी है। जबकि नई टिहरी और चंबा में गुलदार दिखने से दहशत का माहौल है। नई टिहरी व चंबा में वन विभाग ने गश्त लगाने के साथ की चेतावनी भी जारी की है। देवप्रयाग में राजमार्ग से सटे सैनिक होटल चकासा में पास दोपहर में भालू के आ धमकने से यहां कर्मचारियों सहित पर्यटकों में दहशत बन गई। वहीं यहां स्थित पेट्रोल पंप में वाहनों में तेल भरवा रहे लोग भी भयभीत हो गए। कोठी गांव निवासी अंकित ध्यानी के अनुसार भारी भरकम भालू यहां होटलों के आस पास फैली झाड़ियों में बड़ी देर तक खाने की तलाश में घूमता रहा। भालू के होटल के भीतर घुसने की आशंका पर यहां उनके सभी दरवाजे बंद कर दिए गए। भालू की गतिविधि वीडियो में कैद करने लोग यहां ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.