उत्तरकाशी, नवम्बर 6 -- जिले के दूरस्थ इलाकों में ग्रामीणों पर जंगली जानवरों के हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। विकास खंड भटवाड़ी और मोरी ब्लॉक में बीते तीन महीनों से भालू के हमले लगातार सामने आ रहे हैं। गुरुवार को भटवाड़ी ब्लॉक के हीना गांव में जंगल में घास लेने गई महिला भालू के हमले से बचने के चक्कर में पहाड़ी से गिर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, गुरुवार को भटवाड़ी ब्लॉक के हीना गांव में अंबिका देवी पत्नी अंकित असवाल घास लेने के लिए जंगल में गई थी। अंबिका देवी ने अचानक भालू को देखा और जान बचाने के लिए नीचे की ओर भागने लगी। जान बचाने को भाग रही अंबिका पर भालू ने हमला कर दिया, जिससे वह पहाड़ी से नीचे गिर गई और उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई। वहीं घटना के बारे में जैसे ही ग्रामीणों को जानकारी मिली, ग्रामीण और परिजन त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.