रुद्रपुर, नवम्बर 2 -- शक्तिफार्म, संवाददाता। भालू के हमले से घायल हुआ तिलियापुर निवासी 39 वर्षीय युवक ने चार माह बाद दम तोड़ दिया। मृतक अपने पीछे रोती बिलखती पत्नी व छोटे-छोटे चार बच्चों को छोड़ गया। 20 जून को तिलियापुर निवासी जांगीर सिंह पुत्र जीत सिंह डोली रेंज क्षेत्र में मवेशियों को चराने गया था। अचानक भालू ने हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया था। जांगीर को पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बाद में उप जिला चिकित्सालय व उसके बाद एसटीएच में भर्ती कराया था। शुक्रवार को जांगीर ने दम तोड़ दिया। जांगीर की पत्नी परमजीत कौर ने रविवार को बताया कि उन्होंने तत्काल वन विभाग को सूचना दी थी। परंतु वन विभाग के तरफ से कोई मुआवजा नहीं दिया गया। जो भी उनके पास पूंजी थी उन्होंने इलाज में लगा दिया। साथ ही गांव एवं रिश्तेदारों से भी चंदा एकत्रित कर इलाज कराया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.