रुद्रप्रयाग, सितम्बर 16 -- ग्रामीण क्षेत्रों में भालू के हमले की घटनाएं निरंतर बढ़ती जा रही हैं। कालीमठ के क्विराला तोक में बीती रात भालू ने दो गोशालाएं तोड़कर वहां बंधे मवेशियों पर हमला किया। ग्रामीणों के शोर-शराबा करने के बाद किसी तरह भालू भागा। ग्रामीणों ने वन विभाग से शीघ्र भालू के आतंक से निजात के साथ ही प्रभावितों को मुआवजा देने की मांग की है। ग्राम पंचायत कालीमठ के क्विराला तोक में एक जंगली भालू ने दो गोशालाओं पर हमला करके ग्रामीणों में दहशत फैला दी। ग्रामीण गोविन्द सिंह राणा की गोशाला में घुसकर भालू ने एक गाय को पंजा मारकर घायल कर दिया, जबकि यशवंत राणा की गोशाला में दरवाजा और छत तोड़ने का प्रयास किया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर भालू भाग गया, किंतु पशुओं को घायल करने में भालू कामयाब हो गया। हालांकि ग्रामीणों के हल्ला करने से किसी तर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.