उत्तरकाशी, नवम्बर 25 -- विभिन्न क्षेत्रों में इन दिनों भालू की सक्रियता देखे जाने पर अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट के द्वारा मानव वन्य जीव संघर्ष के दृष्टिगत किसी भी प्रकार की जनहानि को रोकने हेतु प्रभाग के अन्तर्गत संवेदनशील क्षेत्रों में अपनी सक्रियता को और अधिक बढ़ा दिया गया है। प्रभाग की ओर की जा रही उप प्रभागीय वनाधिकारी साधुलाल के द्वारा कुथनौर राजि व यमुनोत्री राजि के कर्मचारियों के साथ मानव वन्य जीव संघर्ष सम्बन्धी विशेष कार्यशाला एवं बैठक का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में राजि कर्मचारियों को मानव वन्य जीव संघर्ष न्यूनीकरण सम्बन्धी विभिन्न प्रशिक्षण एवं निर्देश दिये गए। प्रभागीय वनाधिकारी रविन्द्र पुण्डीर ने बताया कि विगत दो माह से कुथनौर राजि एवं यमुनोत्री राजि के संवेदनशील क्षेत्रों में क्षेत्रीय कर्मचारियों द्वारा सघन गश्त की ज...