संवाददाता, फरवरी 14 -- यूपी में खीरी के एक गांव में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पति बेटी को मार रहा था। बच्ची को बचाने के लिए मां बीच में आ गई तो गुस्से में पति ने उसी पर वार कर दिया। महिला की मौत के बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि पसगवां थाना क्षेत्र के गांव सेमरा जानीपुर में गुरुवार देर रात आपसी विवाद के बाद नशे में धुत पति ने पत्नी पर भाला से हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मोहम्मदी सीएचसी में इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को आला कत्ल समेत हिरासत में ले लिया। थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव सिकंदराबाद निवासी छविनाथ सेमरा जानीपुर (दिलावर नगर) स्थित अस्थाई गोशाला में रहता था। वह यहां गोवंशीय पशुओं की देखरेख का काम करता था। छविनाथ की पत्नी सुजाता शुक...