रांची, दिसम्बर 27 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। स्वर्णरेखा जल विद्युत परियोजना सिकिदिरी फुटबॉल मैदान में आयोजित जनकल्याण समर्पण संस्थान खेल महोत्सव के तीसरे दिन भाला फेंक स्पर्धा में सीनियर बालक वर्ग में शनि मुंडा ने स्वर्ण, सूरज जायसवाल ने रजत और नमित करमाली ने कांस्य पदक जीता। बालिका सीनियर वर्ग में मोनिका कुमारी ने स्वर्ण, गायत्री कुमारी ने रजत और सोनम कुमारी ने कांस्य पदक जीता। जूनियर बालक में श्रवण मुंडा ने स्वर्ण, अक्षय करमाली ने रजत और कृष्णा जायसवाल ने कांस्य पदक जीता। गोला फेंक जूनियर बालक वर्ग में मनीष ने स्वर्ण, हिमांशु ने रजत और करण बेदिया ने कांस्य पदक जीता। माइनर रूद्रनारायण करमाली ने स्वर्ण पदक, आयुष मुंडा ने रजत और छोटू बेदिया ने कांस्य पदक जीता। 100 मीटर फर्राटा दौड़ में आयुष मुंडा ने स्वर्ण, धर्मवीर करमाली ने रजत और शनि कुमार ने ...