आरा, जुलाई 9 -- -ओवरऑल संदेश फिजिकल एकेडमी के खिलाड़ियों रहा दबदबा, कई जीते आरा, एक संवाददाता। भोजपुर जिला भारोत्तोलन चैंपियनशिप का आयोजन खेल भवन आरा में किया गया। प्रतियोगिता में जिले के करीब 125 खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्ग में भाग लिया। भोजपुर जिला भारोत्तोलन संघ के अध्यक्ष डॉ विजय गुप्ता ने अध्यक्षता की। संचालन सुशील टाइगर ने किया। उद्घाटन डॉ पीएन सिंह, डॉ केएन सिंह, डॉ रोहिणी झा व भाजपा नेता रामदिनेश यादव ने किया। अतिथियों ने खिलाड़ियों को मेहनत, अनुशासन व लगन के साथ खेल को आगे बढ़ाने की प्रेरणा दी। मौके पर भारोत्तोलन की राष्ट्रीय खिलाड़ी नंदनी कुमारी और रूबी कुमारी को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में जिले के जिन पॉल स्कूल, संदेश फिजिकल अकेडमी, त्रिगुण सिंह हाई स्कूल मटुकपुर, संत जेवियर स्कूल बिहिया, प्लस टू हाई स्कूल बिहिया, हरख...