कुशीनगर, फरवरी 11 -- पडरौना, निज संवाददाता। कुशीनगर पुलिस के तत्वावधान में मंगलवार को रिजर्व पुलिस लाइन कुशीनगर में गोरखपुर जोन की अन्तरजनपदीय पुलिस भारोत्तोलन क्लस्टर प्रतियोगिता 2026 का आयोजन किया गया। इसमें गोरखपुर जोन की कुल 10 जिलों की टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के पुरूष वर्ग में कुशीनगर टीम का दबदबा रहा। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार ने रिजर्व पुलिस लाइन कुशीनगर में आयोजित गोरखपुर जोन की अन्तरजनपदीय पुलिस भारोत्तोलन क्लस्टर (पुरुष/महिला) (भारोत्तोलन, पावर लिफ्टिंग व योगा) प्रतियोगिता 2026 का फीता काटकर शुभारंभ किया। जिसमें गोरखपुर जोन के विभिन्न जनपदों से आए खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। एसपी ने विभिन्न जनपदों से आये खिलाड़ियों के फ्लैग मार्च की सलामी लेकर प्रतियोगिता की औपचारिक शुरुआत की। सभी प्रतिभागियों को स...