जहानाबाद, अक्टूबर 31 -- जहानाबाद, कार्यालय संवाददाता। भारोतोलन के प्रमंडल स्तरीय अंतर जिला विद्यालय खेल प्रतियोगिता में जहानाबाद के खिलाड़ी सर्वश्रेष्ठ बनकर उभरे हैं। प्रमंडल स्तरीय अंतर जिला विद्यालय खेल (भारोतोलन ) प्रतियोगिता बालक एवं बालिका श्रेणी में खेल भवन गयाजी में आयोजित की गई, जिसमें गयाजी प्रमंडल अंतर्गत आने वाले जिले के खिलाड़ियों ने प्रतिस्पर्धा की। इस प्रतियोगिता में अपने प्रतिस्पर्धी के मुकाबले श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए जहानाबाद के खिलाड़ियों के द्वारा कुल 32 मेडल जीते गए, जिसमें 27 स्वर्ण एवं 05 रजत पदक है। जहानाबाद टीम सर्वश्रेष्ठ विजेता टीम बनकर उभरी। जहानाबाद में 3 से 5 नवंबर को राज्यस्तरीय भारोतोलन प्रतियोगिता ,बालक एवं बालिका वर्ग में अंडर 17 /अंडर-19 श्रेणी में आयोजित होने जा रही है, जिसमें प्रमंडल स्तर पर विजेता खिलाड़ी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.