पलामू, जुलाई 17 -- झारखंड के कई जिलों में बुधवार को भारी बारिश हुई। पलामू प्रमंडल के मेदिनीनगर, गढ़वा और लातेहार समेत आसपास के जिलों में हालात बिगड़ गए हैं। पानी सड़क से लेकर घरों तक पहुंच गया है। जलाशय भर चुके हैं। नदियां उफान पर हैं। निचले इलाकों में पानी भर गया है। उधर, कोडरमा-गया रेलखंड पर गयाजी जिले के यदुग्राम व बसकटवा के बीच तेज बारिश से घाटी सेक्शन में रेललाइन पर मलबा व पेड़ की टहनियां गिर गईं। इससे देहरादून एक्सप्रेस, हटिया-इस्लामपुर एक्सप्रेस, धनबाद-फिरोजपुर एक्सप्रेस, हावड़ा-कालका मेल और गंगा-दामोदर एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों पर खड़ी रहीं। रेलवे की टीम ने रात साढ़े 12 बजे मलबा हटा कर रेल परिचालन को शुरू कराया। उधर, मेदिनीनगर में कोयल नदी उफान पर है, जिससे बाढ़ जैसे हालात हैं। लातेहार में बारिश के बीच कई मकान गिर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.